307 के आरोपी शहर काजी को पुलिस शीघ्र करे गिरफ्तार- बांगर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे का प्रयास करने वाले जो पूर्व में विभिन्न घटनाओं में लिप्त रहा है। उस पर गंभीर से गंभीर मुकदमा कायम होने के उपरांत भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करना पुलिस विभाग की घोर निष्क्रियता का ज्वलंत उदाहरण है। उक्त आरोप समाजसेवी पूर्व पार्षद दिलीप बांगर ने लगाते हुए कहा कि क्या शहर काजी अबुल कलाम को राजनैतिक संवरक्षण के कारण नही पकड़ा जा रहा हे। सत्ताधीश नेताओं के वरदहस्त के चलते उक्त शहर काजी को  पेट्रोल बम के साथ पुलिस ने पकड़ा था। साथ ही पुलिस ने उसके विरूद्ध हत्या का प्रयास बलवा, पथराव करने की नामजद एफआईआर देवास पुलिस ने दर्ज की थी। उस समय भी पुलिस ने इसे खुल्ला छोड़ दिया था।

वर्तमान में सिल्वर कॉलोनी क्षेत्र की घटना को लेकर काजी के समर्थन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर सीएसपी से बहस करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है तो वही उक्त काजी प्रदेश के मुखिया से भाजपा नेता के साथ आत्मीयता से भेंट करते फोटो में दिखाई दे रहे है। इससे ऐसा प्रतित होता है कि शहर की फिजा बिगाडऩे वाले काजी को सत्ता का संवरक्षण प्राप्त है। भाजपा हिंदुत्व विचारधारा के अंतर्गत अगर कार्य करती है तो उन्हे चाहिए कि काजी के समर्थन में थाने पर पहुंचे। अल्पसंख्यक नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखावे एवं उक्त अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार की मांग करे।

164 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!