Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

जिले में मनरेगा आयुक्त चैतन्य कृष्ण ने किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- मनरेगा आयुक्त चैतन्य कृष्ण ने देवास जिले में मनरेगा में किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।  समीक्षा बैठक के बाद  आयुक्त चैतन्य कृष्ण द्वारा ग्राम पंचायत जामगोद जनपद पंचायत देवास में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया । जनपद सोनकच्छ अंतर्गत ग्राम पंचायत अगेरा में 15 वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना के संयोजन से बन रही नाली निर्माण  का निरीक्षण किया।  इसके पश्चात ग्राम पंचायत लालाखेड़ी के अमृत सरोवर तालाब एवं उसके पास किए गए वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए ।

ग्राम पंचायत जामगोद में निर्मित अमृत सरोवर एवं वसुधा वंदन कार्य का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में उनके द्वारा तालाब की पीचिंग में सुधार करने के लिए  कहा गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालिका अधिकारी बृजेश पटेल, मनरेगा परियोजना अधिकारी समिति प्रीति मजूमदार, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ चरत शिवहरे एवं सहायक यंत्री नवीन खत्री उपस्थित थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply