सडक़ हादसे में तीन घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मधु मिलन चौराहे पर बीती रात एक सडक़ हादसा हुआ जिसमें ई-रिक्शा को एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला व दो पुरुष घायल हुए जबकि एक बच्चे की हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदौर से देवास रक्षाबंधन मनाने एक परिवार ई-रिक्शा से देवास पहुंचा था तभी मधु मिलन चौराहे पर रात करीब 11 बजे एक भोपाल पासिंग कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में ई-रिक्शा में सवार आशीष फतरोड़,आनंद मेवाती व आरती निवासी सभी देवनगर राजमोहल्ला इंदौर मामूली रुप से घायल हो गए जबकि यश उम्र 5 गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा में पूजा व शिवानी भी सवार थे हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी। घायल आशीष ने बताया कि वह इंदौर से देवास अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकले थे तभी उन्हें कार ने टक्कर मार दी थी। मामले में पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश करने में जुटी है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!