देवास- कैलाश कुटिया बड़ा हनुमान शंकरगढ़ में वीर बांकनाथ सेवा समिति बालगढ़ द्वारा श्री 108 हलदर नाथजी की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। संत महात्माओं, समाजसेवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संत श्री 108 हरिनाथजी मायापुरी, योगी कुंभ नाथ, अभिषेक नाथ , योगी नाथ गाजियाबाद, योगी अजय नाथ, मंदिर संचालक योगी भजनानंद, वीर बांकनाथ सेवा समिति के योगेंद्र राणा, सुमेर सिंह, दिनेश भारती, नगर निगम सभापति रवि जैन,समाजसेवी ठा. मोहन सिंह चंदाना, शंकरगढ़, बालगढ़,पालनगर सहित आसपास के सैकड़ो भक्तों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।
159 Views

