विधायक को लाड़ली बहनों ने बांधी राख, अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन पर्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- क्षेत्रीय विधायक गायत्री राजे पावर के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड की लाड़ली लक्ष्मी व लाड़ली बहनों ने रक्षाबंधन पर्व धूमधाम मनाया। सभी बहनों को उपहार के रूप में साड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड की माता बहने उपस्थित रही। सभी माता बहनों ने अपने भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए राखी भी दी और लाडली बहना योजना के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी, पार्षद गणेश पटेल, महामंत्री नयन कानूनगो, पूर्व पार्षद अर्चना धर्मेन्द्र सिंह बैस, पूर्व पार्षद मंजू जगदीश चौधरी, वंदना प्रजापति, सौदान सिंह दरबार, गुरुदत्त शर्मा, अटल चौधरी, राहुल पाटीदार, नितिन जलोदिया, रूपेश मनेठिया सुंदर, अमृत सिंह राजपूत, अमन चौधरी आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!