बैतूल- मूलताई में बैतूल विरासत समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में दिल को छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। मुलताई नगर के समीप ग्राम कामथ में रक्षाबंधन त्यौहार का आयोजन कराया गया इस आयोजन में बैतूल विरासत समिति के संचालक राजू अनुराग पवार की कलाई पर मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों से आई हुई लगभग 5 हजार बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। जिसमे खास बात रही कि , इन बहनों में मुस्लिम समाज की बहने भी शामिल थी। जिन्होंने कार्यक्रम में साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल पेश कर सकारात्मक संदेश समाज को दिया। कार्यक्रम में राजू अनुराग पवार अपनी बहनों के स्नेह को देखते हुए भावुक हो गए । इस भावुक क्षण में श्री पवार ने वचन दिया कि राजनीति में कदम बढ़ेंगे तो इस क्षेत्र की बहनों को कभी किसी भी मामले में परेशान होने नहीं आने देंगे।
गोरतलब है कि राजू अनुराग पवार के इस आयोजन को देखते हुए यह अटकलें लगाई जा रही है, कि श्री पवार मुलताई विधानसभा से चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। बताया गया कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं अपने-अपने साधन से ग्राम कामथ पहुंचकर इस आयोजन में शामिल हुई और अपना आशीर्वाद राजू अनुराग पवार को दिया। इस मौके पर राजू अनुराग पवार ने अपनी बहनों को उपहार प्रदान किया,और सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में शामिल हुई मुलताई विश्व क्षेत्र के सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त बैतूल विरासत समिति के संयुक्त का श्रीमती बिंदु राजू पवार ने किया।
मुलताई को जिला बनाने कराए हस्ताक्षर
राजू पवार ने बताया कि बहनों ने मेरे कलाई पर राखी बांधी है और सभी बहनों ने मुलताई को जिला बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल मुलताई विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के बच्चे बूढ़े एवं प्रत्येक नागरिकों समेत सभी ने अपना अपना समर्थन दे कर हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।
Views Today: 2
Total Views: 188

