जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 05 प्रकरण किये दर्ज

देवास- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में वृत्त देवास अ के ग्राम सियापुरा में कार्यवाही की गई। कार्यवाही  में  लगभग 1700 किलोग्राम महुवा लहान एवं  110 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई ।

जप्त महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया । कार्यवाही  के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 05 प्रकरण पंजीबद किए गए।  जप्त सामाग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 92 हजार रुपए है।

123 Views

Leave a Reply