Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

बारिश की लंबी खेंच से बढ़ी चिंता, इंद्रदेव को मनाने हेतु किया बाग रसाई का आयोजन

1 min read

देवास- जिले से प्रदेशभर में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। बारिश की खेंच ने किसानों की चिंता को बढ़ा दी है। इंद्रदेव को मनाने के लिए ग्रामीण परंपरागत तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कई दिनो से रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए ग्राम सिंगावदा में बाग रसोई का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। गौरव पटेल एव पटेल परिवार ने बताया कि बाग रसाई आयोजन के एक दिन पहले पटेल द्वारा गांव में दुण्डी पिटाई जाती है कि खेत पर भोजन बनाकर खाना है।

इसके तहत घरों से दूर जाकर जंगलों तथा खेतों में सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने दाल-बाटी सहित अन्य पकवान बनाकर खुले आसमान के तले भोजन ग्रहण करते हुए इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की। ग्रामीण जनों ने इंद्र देवता को मनाने के लिए भजन कीर्तन भी किए। मान्यता है कि इस तरह बाग रोटी के आयोजन से इंद्रदेव प्रसन्न होकर अच्छी वर्षा करते हैं।c

203 Views

Leave a Reply