नगर में पहली बार फैमिली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फाइनल मुकाबला आज
खंडवा- जेसीआई 7 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन करता आ रहा है, इस वर्ष भी जेसीआई खंडवा द्वारा निशुल्क मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ प्रशिक्षक जेसी धर्मेंद्र जोहरी जी के रामगंज स्थित निवास पर किया गया, साथ ही 8वे वर्ष में 5000 से अधिक जन को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य भी लिया है । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई द्वारा सामाजिक स्तर केकार्यों के अलावा अलग-अलग विधाओं में अपने-अपने हुनर का परिचय दे रही प्रतिभाओं उच्च स्थान प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ा रही है, इन दीनो जैसी सप्ताह उत्साह के साथ अपने कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, गणेश प्रतिमा कार्यशाला 04 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 08:30 से 10:30 बजे तक एवं रात्रि 08:30 से 10:30 बजे तक संचालित होगी जो की पूर्णतः निशुल्क है।
जिसमे शहर के सभी आमजन भाग लेकर अपने घर में विराजमान करने हेतु प्रशिक्षण ले सकते है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन भंडारी पब्लिक स्कूल में हुआ जिसमे 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया निर्णायक सुनील शर्मा रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। जेसीआई फैमिली क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया जिनके मैच भंडारी स्कूल में संपन्न हुए साथ ही रविवार को सेमीफाइनल में 2 मैच आयोजित हुए। फाइनल मैच आयोजित होगा एंपायर हर्ष अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास मित्तल, सचिव मनन सोनी, सप्ताह संयोजक कुशदीप होरा, निकिता सोनी, प्रभारी अनिल बाहेती, रणवीरसिंघ चावला, नारायण बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,दिनेश पालीवाल, नागेश वालंजकार, समाजसेवी सुनील जैन, शिवम सोनी, रमनदीप कुकरेजा, आयुष पाटोदी, शशांक जैन, श्रेयांश जोशी, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 72

