बड़वाह- शहर की एरीकेशन कालोनी जो की शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की रहवासी कालोनी मानी जाती है । जहा राजस्व अधिकारी स्वयं निवास करते है ।जबकि इस कालोनी में ही एनवीडीए का मुख्य कार्यालय स्थापित है । जहा अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चो और महिलाओ के लिए शुद्ध वातावरण हेतु विगत कई सालो पहले करीब 22 हजार 500 स्केयर फिट बगीचे का सौंदर्यकरण किया गया था ।जो देखरेख के अभाव में काफी वर्षो पहले उजड़कर विरान हो गया था । जहा वर्ष 2021 में फिर करीब 6 लाख 50 हजार की लागत से तार फेंसिंग, झूले इत्यादि कार्य करवाया गया ।ताकि बच्चो को खेलने का मैदान और महिलाओ को शांति सुकून में बैठने के लिए कालोनी में उचित स्थान मिल सके ।
लाखो की राशि हुई खर्च नही मिला किसी को सुकून
एरिकेशन कालोनी के बगीचे में लाखो रुपए खर्च होने के बावजूद बच्चो को खेल कूद की समस्या जस की तस दिख रही है ।ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बगीचे का जीर्णुद्धार किया गया ।आज वर्तमान में उस बगीचे के मुख्य द्वार पर जिम्मेदारों ने विगत कुछ माह से ताला लगा रखा है । ऐसी स्थिति में आज भी बच्चे सड़को पर खेलने को मजबूर है ।जबकि कालोनी की महिलाए शाम के समय भी अपने घरों तक सीमित है ।उल्लेखनीय है की बगीचे के रख रखाव के अभाव में वहा की घास और जंगली पोधो की पेदावार काफी अधिक हो चुकी है । जहा बच्चो और कालोनिवासीयो को अब जीव जंतु का भय बना रहता है ।इसके बावजूद बगीचे के रख रखाव को लेकर जिम्मेदार मोन है ।कुल मिलाकर बगीचे निर्माण के बाद भी किसी को सुकून नही मिल सका ।
महिला के आरोप लगने से बगीचे में लगा दिया ताला
कालोनी के बगीचे के रख रखाव के लिए एरिकेशन के सब इंजीनियर अनिल लुटारे को नियुक्त किया गया है ।जिनके द्वारा बगीचे के रख रखाव को लेकर कोई पहल नही की जा रही ।जब श्री लुटारे से इस मामले में चर्चा की तो उन्होंने बताया की एरीकेशन बगीचे की देखभाल करने के लिए एक महिला नियुक्त की गई थी ।जिसे पगार भी दी जाती थी ।लेकिन उस महिला द्वारा मुझ पर ही गलत आरोप लगाकर केस कर दिया ।जिसके बाद उक्त महिला को काम से हटा दिया गया ।तब से बगीचे में ताला लगा हुआ है ।जब प्रतिनिधि ने अन्य व्यक्ति को इस काम पर रखने का सुझाव दिया तो उन्होंने जल्द ही बगीचे की देखभाल के लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाने पर अपनी सहमति जताई ।अब देखने वाली बात यह होगी की लाखो की राशि से निर्माणधीन बगीचे का ताला खुलेगा या पूर्व की तरह यह बगीचा फिर विरान होकर अपनी पुरानी दशा में तब्दील होगा ।
Views Today: 2
Total Views: 174

