सेवानिवृत्त सैनिक के सूने मकान में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। शनिवार देर रात सेवानिवृत्त सैनिक के घर पर चोरी की वारदात हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को तीज का त्यौहार था, जिसके चलते सभी लोग अपने गांव सिरोल्या गए थे। परिजन जब सुबह घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर में देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सूचना पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने मुआयना कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी अनुसार शनिवार देर रात को न्यू देवास में रहने वाले आर्मी से सेवानिवृत्त सैनिक सुभाषचंद्र चौधरी के मकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिए। परिजनों ने बताया कि शनिवार को तीज का त्यौहार था सभी लोग ग्राम सिरोल्या उनके पैतृक निवास पर गए थे। सुभाष चौधरी मांगलिया स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है वह सुबह कंपनी से लौटे थे। परिजनों ने बताया कि सुबह जब यहां आए तो मकान के ताले टूटे हुए थे। परिजनों के मुताबिक लाखों रुपए के सोने के हार, मंगलसूत्र, चांदी के आभूषणों सहित नगदी रुपए चोरी हुए है। फिलहाल मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!