भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम जिले के ग्राम डूमर में दूधी नदी के जेतवाड़ा घाट में नहाते समय पांच बच्चों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Views Today: 2
Total Views: 130

