रीवा में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का केन्द्र : जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में पत्रकार वार्ता में कहा कि शीघ्र ही ज़िले में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना लक्ष्मणबाग परिसर में की जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 30 सितम्बर को लक्ष्मणबाग परिसर में पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में पाँच पाठ्यक्रमों में पढ़ाई शुरू होगी और भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में विकास किया जाएगा।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में पत्रकारों को आवासीय भूखण्ड प्रदान किए जाएंगे। भूखण्ड 1375 वर्ग फिट का होगा। उन्होंने कहा कि रीवा में 500 करोड़ रुपए की लागत से हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण होगा। रीवा में आईटी पार्क की स्थापना के लिए 30 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। बहुती नहर का काम तेजी से जारी है। इससे 6 लाख एकड़ में सिंचाई की सुविधा मिल जाएगी।

जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में रीवा में ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना के लिए 250 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है। इससे कुशल व्यक्ति तैयार होंगे। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में 84 रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों के पहले बैच ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। जटिल ऑपरेशन के लिए आधुनिक मशीन लगाई जा रही है। हास्पिटल को 400 बेड का बनाने के लिए शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। युवाओं को रोजगार, पत्रकार सुरक्षा कानून, पर्यटन विकास के संबंध में जनसंपर्क मंत्री द्वारा पत्रकारों से चर्चा की गयी। पत्रकार वार्ता में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

error: Content is protected !!