ये पट्टी तख्ती से नही जनप्रतिनिधि,अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत और प्रयासों से मिले पट्टे -नपाध्यक्ष गुप्ता
बड़वाह – नगर पालिका परिसर में दीनदयाल रसोई एवम आवासीय पट्टे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहा शहर के अलग अलग वार्डो के लगभग 284 हितग्राहियों को पट्टे के प्रमाण पत्र जारी किए गए ।जबकि नपा परिसर के सामने स्थित रेन बसेरा कक्ष में दीनदयाल रसोई का फीता काटकर शुभारंभ भी किया । जहा कार्यक्रम में उपस्थितजनो को भोजन भी करवाया गया । कार्यक्रम में उपस्थितजनो को भोपाल में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मंचासीन अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ हुई ।जिसके बाद नपा सीएमओ कुशल सिंह डूडवे,नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,भाजपा वरिष्ठ नेता पुषोत्तम साहू ने अपना उद्बोधन दिया ।इस दौरान नपा सीएमओ डुडवे ने उपस्थित हितग्राहियों को शासन से मिलने वाले पट्टे के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया की बड़वाह शहर में सर्वे के मुताबिक अभी 284 पट्टे जारी किए गए है ।वही जो वार्डो में अभी अन्य हितग्राही शेष है उन लोगो के सर्वे करवाने की तिथि बढ़ाकर सरकार ने 20 सितंबर की है ।जिन्हे सर्वे के आधार पर पट्टे दिए जाएंगे ।

नपा उपाध्यक्ष बोले मैं पट्टा प्रभावित वार्ड एक का पार्षद हू
उल्लेखनीय है की नपा उपाध्य और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद राजेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में स्वयं को पट्टा प्रभावित वार्ड क्रमांक एक का पार्षद बताया ।ऐसा इसलिए क्योंकि वार्ड क्रमांक एक में सबसे ज्यादा पट्टे की समस्या है ।जायसवाल ने एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए बताया की वार्ड क्रमांक एक में 108 पट्टो का वितरण अपेक्षित था । जहा हम आज केवल 16 पट्टे ही हितग्राहियो को दे पाए है ।उन्होंने कहा की मै भी मेरे वार्ड के लोगो को पट्टे दिलाने के उद्देश्य से तख्ती लेकर खड़ा हो गया था ।आज उसी का यह परिणाम है, की मेरे वार्ड में नपा परिषद द्वारा 16 पट्टे वितरण किए है ।गोरतलब है की इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 9 और 10 के भी कुछ रहवासी महिला पुरुष अपने हाथो में तख्ती लेकर नपा परिसर में पहुंचे ।जिनकी मांग थी की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पट्टो की अवधि बढ़ाओ ।इस बात को लेकर जायसवाल ने एसडीएम सोनी से कहा की जो लोग अपने हाथो में तख्ती लेकर बैठे है ।इन लोगो को करीब 30 वर्ष या उससे पहले पट्टे जारी हुए थे ।जो राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 1984 में पट्टे जारी किए गए थे ।जिसकी अवधि आज समाप्त हो चुकी है। उन पट्टो की अब कोई अवैधानिकता नही है ।हालाकी 20 सितंबर तक होने वाले पट्टो के सर्वे में इन सभी लोगो को शामिल किया जाए ।और जिनके पट्टो की अवधि समाप्त हो चुकी है । उन लोगो को भी उस सर्वे में शामिल कर उन्हे नए पट्टे बनाकर दिए जाए ।ताकि यह लोगो भी हमारी मुख्य धारा में शामिल हो सके ।
70 साल में नही बना एक मकान, मोदीजी ने दिए लाखो मकान
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की योजना और सरकार की उपलब्धि का बखान किया ।वही उन्होंने वर्तमान में भाजपा की नपा परिषद में होने वाले शहर के विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान श्री गुप्ता ने वार्ड से तख्ती लेकर आए लोगो से कहा की 70 साल की कांग्रेस सरकार ने जिन गरीबों के लिए एक मकान बनवाकर नही दिए।आज मोदी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को आवास योजना के तहत लाखो मकान बनवाकर दिए है ।आज आपको इस कार्यक्रम में खुश होकर मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाना और सरकार का धन्यवाद करना चाहिए ।और आप पट्टो की अवधि बढ़वाने के लिए हाथो में तख्ती लेकर कार्यक्रम में आए है ।आप इससे क्या जताना चाहते है ।जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाच दिन पहले ही आप लोगो के पट्टो के सर्वे के लिए 20 सितंबर तक की समय अवधि बढ़ा दी है ।नपा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने नपा उपाध्यक्ष जायसवाल की बात पर कहा की उपाध्यक जी ने अभी कहा की हमने तख्तियां उठाई थी । आज उसी का यह परिणाम है । उन्होंने कहा की हम लोगो को ऐसी बात करना शोभा नही देती । उस तख्ती से हमारी सरकार और मुख्यमंत्री की अवहेलना हुई है ।आज जो ये पट्टे वितरण हुए है वह हमारे प्रयास,अधिकारी, कर्मचारी, पटवारी की मेहनत और उनके अर्थक प्रयास के कारण हुए है ।ये पट्टी और तख्ती के कारण यह पट्टे नही हुए है ।यह तख्ती पट्टी हम बरसो बरस से देख रहे है ।ये तख्तियों के कारण पट्टे नही हुए है ।इस काम के लिए प्रयास करना पड़ता है,काम के पीछे पड़ना पड़ता है,कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।आज अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से खरगोन जिले में सबसे अधिक बड़वाह शहर में पट्टे वितरण हुए है ।श्री गुप्ता ने कहा की अब हमारे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गरीब और मध्यवर्गीय लोगो को पाच रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दीनदयाल रसोई का शुभारंभ किया है ।जिसके अंतर्गत अब बड़वाह शहर में भी नपा परिसर के सामने प्रतिदिन पाच रुपए में भोजन मिलेगा ।जिसके लिए हम शहर के समाजसेवियों और अन्य संस्थाओं से भी इस रसोई के लिए सहयोग की बात करेंगे ।ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोए ।इस कार्यक्रम में पार्षद सुनील चौधरी,रजनी भंडारी, रूप सिह रावत,भाजपा मंडल महामंत्री रवि एरन,असलम अगवान ,नपा इंजीनियर आशीष राठौर,हरिराम सिंधिया सहित अन्य पार्षद और नपा कर्मचारी मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीचंद अमई ने किया ।
Views Today: 2
Total Views: 66

