किसानों के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट का घेराव 5 को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मौसम की बेरूखी के चलते प्रभावित फसल समेत किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस ने आगामी 5 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का एलरान कर दिया है। आंदोलन की रूपरेखा संबंधी पंपलेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें किसान व किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दूओं का उल्लेख किया है। जिन्हें पूरा कराने के उद्देश्य से कांग्रेस का किसान संगठन सड़क पर उतरने का मन बना चुका है। इस संबंध में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे वक्त पर शासन को किसान हित में नहरों का अल्प समय संचालन तथा 24 घंटे बिजली मुहैया कराए जाने की जरूरत है, ताकि विषम समय में किसानों की हिम्मत ना टूटे। इसी कड़ी में किसानों की प्रमुख मांगों को प्रशासन के समक्ष रखेंगे। उन्होंनें क्षेत्र के किसानों के साथ साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। कार्यक्रम 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे मंडी प्रांगण से प्रारंभ होगा।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!