शासन सद्बुद्धि की कामना के साथ पटवारियों ने धरना स्थल पर किया सुंदरकाण्ड पाठ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-जिलेभर के पटवारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसका असर राजस्व विभाग पर सीधा पड़ रहा है। साथ ही किसानों को खाद बीज, नव प्रवेशी स्कूली छात्रो को जाति-आय प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि एबी रोड स्थित मंडुक पुष्कर धरना स्थल पर पटवारियों ने हड़ताल के द्वितीय दिवस शासन की सद्बुद्धि की कामना के लिए संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ करते हुए सोयी हुई सरकार को जगाने का प्रयास किए है। संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ के साथ मण्डली भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। जिस पर पटवारियों ने नृत्य भी किया। गौरतलब है कि पटवारियों की हड़ताल से राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से नामांतरण, फौती, बंटवारा, त्रुटि सुधार, रिकार्ड दुरुस्तीकरण, नक्शा बटांकन आदि शामिल है। जबकि अब शैक्षणिक वर्ग से जुड़े कार्य भी सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वे नए कक्ष व स्कूल में भर्ती के लिए चिंतित नजर आ रहे है। आंदोलनरत पटवारी विगत 25 साल से ग्रेड-पे और प्रमोशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने ध्यान तक नहीं दिया। ग्रेड पे वेतनमान, समयमान वेतनमान, पदोन्नति, भत्तो में बढ़ोत्तरी और तकनीकी संसाधनो में कमी सहित अन्य मांग की शामिल है। जिसके कारण मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौबे ने बताया कि जब तक शासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान धरना स्थल देवास शहर ग्रामीण अध्यक्ष अजय वर्मा, बागली तहसील अध्यक्ष संजय पवार, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, टोंकखुर्द तहसील अध्यक्ष विनोद तंवर सहित जिलेभर के वरिष्ठ ओर कनिष्ठ पटवारी बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!