नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम्- नगर पालिका अध्यक्ष  नीतू महेंद्र यादव  की अध्यक्षता में के ग्वालटोली काली मन्दिर परिसर में 6 वार्डो के निर्माण कार्यों के भूमी पूजन हुए। वहीं  मुख्य मंत्री  शिवराज सिंह चौहान  द्वारा पट्टाधृति योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण के कार्यक्रम को लाइव देखा उसके उपरान्त 156 आवासहीन पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया एवं दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया ।

पूर्व में इस योजना के तहत् 10/- रूपये प्रतिथाली भोजन उपलब्ध कराया जाता था किन्तु दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण के शुभारंभ उपरांत रसोई केन्द्र पर अब 5/- रूपये प्रति थाली भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जावेगा ।कार्यक्रम मैं  पीयूष शर्मा, म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष,  महेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि, हंस राय ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित पार्षदगण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  नवनीत पाण्डेय,  नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!