Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। जो इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइट्स से लड़कियों व कुछ महिलाओं की फोटो निकालकर उन्हें परेशान करता था। आरोपी द्वारा लड़कियों के फोटो एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल करता था। करीब 40 लड़कियों व महिलाओं द्वारा दो से तीन थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की शिकायतें की गई थी। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फोटो चुराई जाती थी और फोटो को दूसरे चेहरे पर करके युवतियों को परेशान करता था। आरोपी को पुलिस ने बरोठा क्षेत्र से पकड़ा है। एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें यह व्यक्ति फोटो को मौक करके एक इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर ब्लैकमेल करता था इस आरोपी को हमने सायबर सेल के माध्यम से पकड़ा है। आरोपी पर प्रकरण दर्ज करके उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विधायक गायत्री राजे पंवार भी कोतवाली थाने पहुंची और उन्होंने इस दौरान बताया कि इन बच्चियों द्वारा हमें बताया गया था यह आरोपी इन्हें प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों की आईडी भी हैक करके इनके फोटो वहां से निकाल रहा था। उनके फेस लेकर दूसरी फोटो पर लगाकर अपने 25 से ज्यादा अकांउट पर चला रहा था और इन बच्चियों को परेशान करता था में पुलिस बल को धन्यवाद देती हूं इनका सख्त कदम उठाते हुए इस लड़के को पकड़ा है। ऐसे अपराध देवास में नहीं चलने देंगे। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply