विधि महाविद्यालय खरगोन में आयोजित हुआ राष्ट्रीय वेबीनार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-  उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में विधि से संबंधित ई-कंटेंट के अभिगम हेतु ग्रन्थालय का महत्व विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में वेबिनार की उपयोगिया के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आज के इस डिजिटल युग में जहां हर कार्य ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम से हो रहा है, कानून से संबंधित सभी कार्य एवं दस्तावेज भी ऑनलाइन हो गए हैं, ऐसी स्थिति में प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए ई-कंटेंट तक पहुँच सरल और सहज हो सके, इसके लिए यह वेबीनार बहुत ही महत्वपूर्ण है। वेबीनार के आयोजन सचिव  गोविंद यादव द्वारा वेबिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं का परिचय कराया गया। वेबीनार के प्रथम वक्ता डॉ. शैलेश कुमार सिंह ग्रंथपाल, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैहर सतना द्वारा विधि संबंधित लीगल डाटाबेस जैसे की मनुपत्र, एसएससी ऑनलाइन, लेक्सिस नेकसिस इंडिया, एआईआर ऑनलाइन, वेस्ट लॉ इंडिया आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. सिंह ने विभिन्न प्रकार के कानूनी दस्तावेजों के संग्रहण, वर्गीकरण एवं उनका सरलता से खोजने की विधि के बारे में अवगत कराया। वेबीनार के द्वितीय वक्ता डॉ. सोमेश राय, सहायक प्राध्यापक, ग्रन्थालय एवं सूचना विज्ञान, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित वेबसाइट जैसे चौट जीपीटी, गूगल बार्ड, बिंग ए आई के माध्यम से दस्तावेजों में उपलब्ध कठिन जानकारी को सरलता से समझने के लिए विभिन्न टूल्स और तकनीक के बारे में उदाहरण सहित विस्तार से समझाया। वेबीनार का संचालन ग्रन्थपाल  गोविंद यादव द्वारा किया गया। वही आभार विधि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं इस वेबिनार के संयोजक प्रो. चंद्रभान त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. तृप्ति सोनी, डॉ. गणेश पाटील, डॉ. तुषार जाधव, प्रो. मनोज भार्वे द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग प्रो. राहुल मानवे, प्रो. शशांक गोले तथा  प्रवेश पाल द्वारा किया गया। वेबीनार में प्रत्यक्ष रूप से महाविद्यालयीन स्टाफ, शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा ऑनलाइन माध्यम से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

203 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!