Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

चन्द्रेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा में विधायक पवार हुई शामिल

1 min read
Text Size:

देवास- चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में भगवान  चन्द्रेश्वर महादेव की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत पंचम दिवस हवन के साथ पूर्णाहुति हुई। भगवान  चंद्रेश्वर महादेव, शिव परिवार भगवान  गणेश, कार्तिकेय एवं माता पार्वती के साथ नंदीगण की स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार व समाजसेवी अशोक पोरवाल शामिल हुए। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पं. मुकेश पाठक के सानिध्य में यजमान विभा दुबे, लोकेश कुमार शिंदे, दिलीप मिश्रा, मुकेश खराडिया, लोकेन्द्र धाकरे, कैलाश वर्मा, सतीश वर्मा, रोहित, गोलू दुबे रामजी वक्सर, सहित शुभम चौधरी, पांचाल जी, मधु शर्मा , श्रीमती चंदा शर्मा, बाबूलाल चौधरी, केशव सोनी, विनोद शर्मा जगदीश चौहान सहित भक्तजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सहित आसपास के भक्तो ने भाग लिया।

240 Views
What do you think?

Leave a Reply