Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
देवास

खेलो इंडिया वूमेंस पेंचक सिलाट लीग का शुभारंभ

2 min read

देवास-  खेलो इंडिया वूमेंस पेंचक सिलाट लीग का शुभारंभ तुकोजीराव पवार इनडोर स्टेडियम देवास में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल थे। अध्यक्षता नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने की। विशेष अतिथि पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, खेल विभाग के जावेद पठान, दिनेश श्रीवास  एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा आब्जर्वर के रूप में मनोहर सिंह नागर उपस्थित थे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र सचिव अभय श्रीवास ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मप्र के विभिन्न जिलों के लगभग 185 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलो इंडिया वूमेंस लीग में पेंचक सिलाट की पांचों विधा  जैसे ट्रेंडिंग (फाइट), टुंगल, गांड़ा, रेगू और सोलो क्रिएटिव इवेंट्स में खिलाड़ियों ने भाग लिया और सेनी इवेंट्स में पदक जीते। सीनियर इवेंट्स सोलो में देवास की दिशा रेड्डी,जूनियर में मानसी चौरसिया जबलपुर,सब जूनियर में देवास की हर्षिल पटेरिया, ने स्वर्ण पदक जीता।अंजली पंडित ने रजत पदक प्राप्त किया।

प्री टीन टुंगल इवेंट में रिधिमा दांडे शिवपुरी स्वर्ण,लक्ष्मी तोमरने रजत,रितिका शर्मा दोनो ग्वालियर ने कांस्य जीता। सब जूनियर में, हर्षिल पटेरिया देवास ने स्वर्ण,रूपाली जाटव ने रजत और नैरिका पाल ने कांस्य पदक जीता। जूनियर में जागृति कुशवाहा जबलपुर ने स्वर्ण,निवेदिता सेजवार शिवपुरी ने रजत,अनानिया श्रीवास्तव ओर अंजली पंडित ने कांस्य पदक जीता। दिशा रेड्डी देवास ने स्वर्ण,अनुश्री कुशवाहा जबलपुर ने रजत,जैनब खान देवास ने कांस्य,हिमाशी जाट इंदौर ने भी कांस्य पदक टुंगल इवेंट में जीता। गांडा इवेंट्स में वैष्णवी सूर्यवंशी,वैष्णवी झाला देवास ने सब जूनियर में,ओर निहारिका राजपुरोहित,स्वेता कुमारी  भोपाल ने सीनियर में स्वर्ण पदक जीता। रेंगू जूनियर में जैनब खान,जागृति योगी,महिमा पटेल देवास ने स्वर्ण,ओर जबलपुर की जागृति कुशवाहा,भावना शर्मा,मानसी ने रजत पदक जीता। सीनियर रेगू में अनुश्री कुशवाहा, पिंकी कोल,विशाखा कोल  जबलपुर ने स्वर्ण पदक जीता। सभी जीते हुवे खिलाड़ियों को अतिथियों ने बधाई दी।

204 Views
204 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply