Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

2 min read
Text Size:

देवास:-  स्थानीय भोपाल चौराहा पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप गौड़ के नेतृत्व में तानाशाह मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया  देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर मे परीक्षा परिणाम में त्रुटि, अनियमित्ता के चलते हुए, मप्र में हो रहे भर्ती घोटाले के विरोध में शांतिपुण तरीके से विश्वविद्यालय का घेराव किया जा रहा था, तभी शिवराज सिंह चौहान की मध्यप्रदेश सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक छात्र छात्राओ पर लाठी चार्च किया गया एवं  वाटर केनन की बौछार से सैकड़ो विद्यार्थी घायल हुए।  एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष जी चोकसे एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओ व छात्रों को गंभीर चोट आयी सैकड़ो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध में तानाशाह मप्र सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह  चौहान  का देवास एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा भोपाल चौराहा पर चार पुतले जलाये।

भारी मात्रा में पुलिस बल उपस्थित होने के कारण एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा अलग अलग रास्ते पुतले लाये गये। पहले पुतला राधागंज महाराणा प्रताप गेट की ओर से लेकर आये, दूसरा पुतला केपी कॉलेज की तरफ से लेकर आये, तीसरा पुतला बीएड कॉलेज से लेकर आये व चौथा पुतला मक्सी रोड की तरफ से लाये। पुतले दहन करने में कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी में झूमाझटकी हुई तथा पुलिस के द्वारा अग्निशामक का प्रयोग कर पुतले को जलाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किया गया। पुतले दहन में प्रदेश महामंत्री शौकत हुसैन, नकुल पटेल, वीरेन्द्र पटेल, यशवंत कुशवाहा, विनोद राठौर पोलाय,राहुल ठाकुर, दिग्विजय सिंह झाला, संजय रेकवाल ,अनुराग ठाकुर,आनंद सिंह ठाकुर, वासु घारू, पृथवीराज सिंह चौहान, कुलदीप सिंह परिहार, कमलेश यादव,जावेद मंसूरी,  संदीप पाटीदार, अभिषेक चौहान, आशीष धाकड़, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, जय आशीष नगर रोहित नगर अभिषेक चौहान आशीष सोलंकी विशाल सोलंकी प्रत्यूष शुभम शुभम मालवीय, सोहन मण्डलोई, देवराज चौहान, अभिषेक सोलंकी,  अजय राठौड़, प्रदीप यादव, मंजीत ठाकुर, असलम खान, देवराज, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी गौरव पाटीदार ने दी।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply