Skip to content
Saturday, 28 November 2026
खंडवा

अहंकार में तीनों गए धन वैभव और वंश ना मानो तो देख लो रावण, कौरव, कंस – पंडित चंद्रशेखर शर्मा

2 min read

खण्डवा-  गोपेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में  गणेश गौशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन विभिन्न विषयों पर वक्तव्य करते हुए कंस जन्म से लेकर कृष्ण जन्म तक की कथा पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताई। उन्होंने कहा कि अहंकार व्यक्ति का ही नहीं उसके वंश का विनाश कर देता है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण रावण, कंस और कौरव है। इसलिए अहंकार को त्याग कर ही व्यक्ति परम पद प्राप्त कर सकता है। आज की कथा में उन्होंने प्रहलाद मुक्ति के साथ ही समुद्र मंथन और उससे उत्पन्न रत्न, अमृत तथा विष का वर्णन करते हुए मोहिनी रूप का वाक चित्रण किया। इसके साथ ही उन्होंने वामन अवतार की कथा और राजा बलि का अहंकार चूर करने की कथा भी कहीं। राम जन्म एवं रामचरित का वर्णन करते हुए उन्होंने राम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम होने तक की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कंस का अहंकार चरम पर पहुंचा तो भगवान श्री कृष्ण को जन्म लेना पड़ा। हर अहंकार का दमन निश्चित है, इसलिए सदैव सत्कार का भाव मन में रखें और सबसे प्रेम करें।  कथा में वामन अवतार एवं श्री कृष्ण जन्म का सजीव चित्रण किया गया।

मथुरा से आई हुई सांस्कृतिक मंडली ने अपने नृत्य एवं गीतों के माध्यम से कृष्ण जन्म को साकार कर दिया। कथा संयोजक आशीष चटकेले एवं भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि  कथा में भोलेनाथ का गोकुल में आगमन, पूतना वध, नामकरण संस्कार, बाललीला, माखनचोरी, चीरहरण, गोवर्धन पूजा, कालिया मर्दन का वर्णन होगा। कथा में मुख्य यजमान रितेश चौहान, मंगलेश तोमर के साथ पूरे समय तक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मुकेश तनवे, अरुण सिंह मुन्ना, अमर यादव, रामचंद्र मौर्य, मैदान भाऊ, पं. उमेश डोरवाल, चंद्रेश पचौरी, रूपनरायण डोंगरे, जितेन्द्र उपाध्याय, नैना चौहान, मंजू पटेल, रागिनी मालवीया, चेतना शर्मा, माही शर्मा, आस्था चौहान, रिदम चौहान, रुद्राक्ष चौहान, मोहन गंगराड़े, प्रदीप यादव, सागर आरतानी, मनोहर अग्रवाल, बालकृष्ण करोड़ी, सुमन खंडेलवाल, गौतम पटेल, संजय दुबे, सर्वेश राठौर, मनोज पालीवाल, आशीष कपूर, संतोष राठौर, कैलाश पटेल, अमित पालीवाल, अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, मधुबाला शेलार, पीयूष राठी, गीतिका राठी, सुमित माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, विक्की विधानी सहित बड़ी संख्या में नगरजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही ।

543 Views
543 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply