बैतूल- रक्तदान के क्षेत्र में बैतूल के अनिल पेशवे ने कुछ अलग कर दिखाया है। ब्लड डोनर्स इन ऋषिकेश समिति 28 अगस्त को उन्हें रक्तदाता नेशनल अवार्ड 2023 से सम्मानित करेगी। अनिल ने अपनी उम्र से ज्यादा बार रक्तदान कर समाज में नई मिसाल पेश की है। रक्तदान महादान करने की वजह से अनिल बैतूल की पहचान बन चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रक्तदान करने में अनिल की हमेशा अग्रणी भूमिका रहती है। लगभग दो दशकों से अनिल रक्तदान करते आ रहे हैं।
अनिल ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहिम छेड़ी और अब नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने जा रहे हैं। ब्लड डोनर्स इन ऋषिकेश समिति द्वारा रक्तदाता नेशनल अवार्ड 2023 से समाजसेवी और रक्तदानी अनिल पेशवे का सम्मान किया जाएगा। अनिल विगत 20 वर्ष से रक्तदान के क्षेत्र में अपनी अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। अनिल पेशवे की सफलता पर मित्रो और नगर के गणमान्य लोगों ने अनिल पेशवे को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

