खण्डवा- लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला द्रष्टिविहीनता नियंत्रण समिति व लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति खण्डवा द्वारा 8 सितंबर तक नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय परिसर में अध्यक्ष राजीव मालवीय, सचिव घनश्याम वाधवा,कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार कार्यक्रम संयोजक पवन लाड़ व सुरेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया। लायन्स क्लब व समिति द्वारा समिति के नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ,अनिल बाहेती, गांधी प्रसाद गदले,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, डॉ राधेश्याम पटेल,महेश पटेल,अखिलेश गुप्ता,चंचल गुप्ता , लायन्स व सक्षम व एम के आई बैंक व जिला अधन्त्व निवारण समिति द्वारा अनेको वर्षो से नेत्रदान जागरूकता के आयोजन कर हजारों नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाये गए। 480 व्यक्तियों के निधन उपरांत आंखों से कार्निया (पारदर्शी झिल्ली) निकालकर आई बैंक भेजे गए। मरणोपरांत नेत्रदान में सबसे बड़ी बाधा लोगो मे यह अंध विश्वास है कि यदि हम नेत्रदान करेगें तो अगले जन्म में बिना आंखों के जन्म होगा। जागरूकता के माध्यम से इस अंध विश्वास को दूर करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बताया गया कि हर वर्ष भारत मे बहुत बड़ी संख्या में कार्निया खराब होने से अंधत्व से घ्रसित हो रहे है। हर वर्ष 2 . 5 लाख कार्निया की आवश्यकता होती है ।नेत्रदान से केवल 50 हजार कार्निया प्राप्त होते हैं।यदि मरणोपरांत सभी लोग नेत्रदान करें तो कुछ ही माह में हमारा भारत कार्निया ब्लाइंड मुक्त हो सकता हैं।नेत्रदान में सिर्फ कार्निया निकाला जाता पूरी आंख नहीं निकाली जाती है।जिससे चेहरा विभत्स नही होता।परिवार की सहमति से मरने के 6 घंटे बाद तक नेत्रदान किया जा सकता है।नेत्रदान निःशुल्क होता है।शव जिस स्थान पर हो वहाँ जाकर किया जाता हैं।किसी भी उम्र के व्यक्ति के नेत्रदान किये जा सकते है। कार्निया ब्लाइंड के लिए कार्निया प्रत्यारोपण के लिए सिर्फ काम आती है दान की हुई आंखों के कार्निया। अब 1 स्वस्थ्य कार्निया से तीन लोग रोशनी प्राप्त कर सकते हैं। शुभारंभ समारोह में अर्जुन वर्मा,वीना आठोत्रा,राकेश मालवीय,बी आर तिरोले, मधुबाला शेलार,गांधी प्रसाद गदले,सुरेन्द्र सोलंकी ,सनत श्रीमाली,सुशीला गदले ने नेत्रदान की जानकारी दी।10 व्यक्तियों ने नेत्रदान घोषणा पत्र भरकर दिए। कार्यक्रम का संचालन पवन लाड़ ने व घनश्याम वाधवा ने सभी का आभार माना।
Views Today: 2
Total Views: 116

