बड़वाह – विगत कुछ माह से सनावद और बड़वाह शहर की मुख्य सड़को और कालोनियों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है । जिससे राहगीर परेशान हो रहे है ।हालाकी बड़वाह, सनावद दोनों ही शहर की यह मूल समस्या बनी हुई है। लेकिन जहा सनावद नगर पालिका इस समस्या से निजात दिलाने हेतु इन दिनो प्रयासरत दिखाई दे रही है, तो वही बड़वाह नपा के जिम्मेदार अधिकारी मुकदर्शक बने हुए है। जिनकी अनदेखी से शहर में जगह-जगह आवारा पशु घूमते नजर आ रहे हैं। वही छोटे बड़े वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लेकिन इस और स्थानीय नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। जबकि बड़वाह स्थित इंदौर नाके पर सनावद नपा के पशु वाहन में जंगलों में छोड़ने के लिए करीब 10 से अधिक गाय भरी दिखाई दी । जिसे देखने वालो ने नगर पालिका बड़वाह की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाए।उल्लेखनीय है कि सनावद नपा से आए पशु वाहन के चालक सुधीर रेवा पाटिल से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सनावद शहर के मुख्य मार्गो पर अधिक संख्या में गौवंश घूमते दिखाई दे रहे है। जिसके कारण शहरवासी काफी परेशान है। तो वही छोटे बड़े वाहन चालक भी इन पशुओं के मुख्य मार्गो पर विचरण करने और बैठने से दिक्कतों का सामना कर रहे है ।जिसके मद्देनजर सनावद नपा सीएमओ विकास डाबर और नपाध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला द्वारा इन मेवशियो को आश्रमों में छुड़वाया जा रहा है।अभी हमारे वाहन में मवेशी रखने की संख्या कम है। जिसके लिए बड़वाह नगर पालिका से बड़े पशु वाहन लेकर तीन दिन तक इस अभियान को चलाएंगे।
कलेक्टर से मिले आदेश का कर रहे पालन
जब प्रतिनिधि ने सनावद नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला से इस विषय पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सनावद शहर में विगत कुछ माह से अधिक संख्या में सड़को पर आवारा पशु घूम रहे है। जिन्हे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने का आदेश हमे जिला कलेक्टर द्वारा दिया गया था। जिसका पालन करते हुए नपा द्वारा हम ऐसे पशुओं को आश्रम और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे है। यह अभियान लगभग दो से तीन तक जारी रहेगा। श्री बिरला ने कहा की इसके साथ ही हम शहर में घूमने वाले सुअर और कुत्तों को भी शहर से बाहर जंगलों में छुड़वा रहे है। ताकि शहरवासी और वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कांजी हाउस निर्माण पूर्ण होते ही करेंगे हम व्यवस्था
जब बड़वाह शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या के निराकरण की बात नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता से की तो उन्होंने बताया की हम बिना प्लान के किसी भी कार्य में हाथ नही डालते। शहर में घूमने वाले आवरा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए परिषद के निर्णय अनुसार पुराने कांजी हाऊस में निर्माण कार्य प्रगति पर है।जो करीब एक माह के अंदर पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद शहर के मुख्य मार्गो,हाईवे और कालोनीयो में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाऊस में रखा जाएगा। वही गौ पालको को अपने मवेशी घरों में रखने की समझाईश दी जायेगी। यदि समझाईश के बाद भी गौ पालक की कार्यशैली में सुधार नहीं आया । तो उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।ताकि शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके ।
Views Today: 2
Total Views: 368

