Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

आप कार्यकर्ताओं को पाथाखेड़ा चौकी और चोपना थाना लेकर गई पुलिस

2 min read
Text Size:

बैतूल-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सारणी आगमन के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा पाथाखेड़ा चौकी और फिर बाद में चोपना थाना में बैठालकर रखा। पुलिस की कार्यवाही के बाद आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सारणी संतोष देशमुख ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विरोध स्वरूप लॉलीपॉप बांटने के कार्यक्रम से शिवराज की भाजपा सरकार बहुत ज्यादा डर चुकी है। प्रदर्शन करने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया जो स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र की हत्या है। शिवराज सरकार का यह कृत्य बेहद निंदनीय है।

भाजपा की शिवराज सरकार सारनी की भोली भाली जनता को 2018 की तरह एक बार 2023 में फिर गुमराह कर भाजपा के पक्ष में वोट बटोर कर सत्ता हासिल करना चाहती है और एक बार सत्ता पाने पर फिर पूरे देश को बेच देने की साजिश है। उन्होंने कहा प्रदेश और देश की आम जनता जागरुक हो चुकी है, जनता भाजपा की चाल में आने वाली नहीं है। जनता 2023 नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं लोकसभा प्रभारी अजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, ब्लॉक अध्यक्ष सारणी शहरी संतोष देशमुख, जिला संयुक्त सचिव शिबू विश्वकर्मा सभी को बारी-बारी से घर-घर पहुंचकर अरेस्ट किया गया और पाथाखेड़ा चौकी में थोड़ी देर रखने के बाद चोपना थाना लाया गया।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply