Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

लायन्स क्लब खण्डवा ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

2 min read
Text Size:

खण्डवा-  लायंस क्लब खंडवा द्वारा महिला उद्यमिता पखवाड़े के तहत महिला सशक्तिकरण व केरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष राजीव मालवीय,सचिव घनश्याम वाधवा ,कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार, कार्यक्रम संयोजक हेमलता पालीवाल व रेखा रामस्नेही के नेतृत्व में  विश्व उद्यमिता पखवाड़े के  तहत आयोजित महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । लायन्स भवन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन  तनवे, विशेष अतिथि रीजन चेयरपर्सन राजीव शर्मा,स्वावलम्बी भारत अभियान के जिला प्रमुख प्रवीण शर्मा उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बुरहानपुर से संतोष पाटिल,ज्योति भावसार व प्रिया मालवीय ने  मेकअप व हेयरस्टाइल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया एवं इस से सम्बंधित केरियर गाइडेंस की जानकारियों से अवगत कराया।इस अवसर कंचन तनवे ने कहाकि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा पीड़ित मानव सेवा के साथ ही महिला सशक्तिकरण व युवा केरियर के महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।महिलाएं विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बने उन्हें किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े।इस अवसर पर सुशीला गदले,वीना अथोत्रा, संजना खत्री,भावना वाधवा,ईशा आठोत्रा,वसीम कुरेशी ,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,गांधी प्रसाद गदले, शिल्पा दुबे, व  बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यशाला में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन हेमलता पालीवाल ने किया आभार रेखा रामसनेही ने माना।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply