चांद की सतह जैसी दिखती सीएम के क्षेत्र की सड़के

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भैरुंदा ( नसरुल्लागंज)। चुनावी वर्ष में कांगे्रस का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जर्जर हो रही सड़क को लेकर कांगे्रस ने कटाक्ष किया है। कांगे्रस कार्यकर्ता इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर मुख्यमंत्री के क्षेत्र में सड़कों के विकास की स्थिति को बया कर रहे है। इस वीडियों को चांद की सतह के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे कई लोगों के द्वारा देखा गया है। कांगे्रस के द्वारा जारी किए गए वीडियों में बताया गया कि चांद की सतह जैसी दिखती सीएम के क्षेत्र की सड़के जिसमें भैरूंदा से खातेगांव सड़क मार्ग का उल्लेख किया गया है। इस सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है और 40 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ से 2 घंटे का समय लग रहा है। ऐसे में कांगे्रस के द्वारा मुख्यमंत्री के क्षेत्र के विकास को बताते हुए चुटकी ली जा रही है। इस वीडियों में पहले चांद की सतह को एडिट किया गया है और उसे भैरूंदा से खातेगांव की सड़क के रूप में निरूपित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संदलपुर से लेकर बरेली तक राष्ट्रीय राज मार्ग की घोषणा की जा चुकी है लेकिन अभी तक यह घोषणा कागजों में अटकी हुई है। जिसके चलते इस सड़क का निर्माण नही हो पा रहा। पिछले दिनों गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के मरम्मत के निर्देश दिए थे लेकिन मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नही हो सका।

Views Today: 2

Total Views: 186

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!