निर्वाचन प्रक्रिया…. अधिवक्ता संघ का गठन करने मतदान आज 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत शुक्रवार 25 अगस्त को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सचिव समेत विभिन्न पद तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिये मतदान होगा। इसके लिये कुल 340 अधिवक्ता मतदाता की भूमिका में रहेंगे। इसकी तमाम तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा चुका है। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता शैलेन्द्र जोशी एवं ओपी मोरझले ने बताया कि मतदान सुबह 10.30 से प्रारंभ होगा, जो कि शाम 5.30 तक चलेगा। जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार को मतदान केन्द्र में तब्दील किया है। इसी के साथ आज संपन्न होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम दौरान कोर्ट परिसर में दिनभर गहमागहमी रहेगी।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!