नगर निगम परिवार ने चंद्रयान-3 की सफलता पर मनाया जश्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खंडवा- चन्द्रयान तीन की सफलता पर खण्डवा के नागरिकों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े ओर मिठाई वितरित की। समाज समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जैसे ही चंद्रयान की खबर प्राप्त हुई नगर निगम परिसर में नगर निगम परिवार द्वारा ढोल ढमाको के साथ हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय वंदे मातरम  के उद्घोष के साथ आतिशबाजी की गई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर   बधाई एवं शुभकामना दी गई
देश की सफलता पर जश्न का यह नज़ारा खण्डवा नगर निगम के पास का है।
जहां देशभक्ति का जज्बा लिए, हाथों में तिरंगा लहराते नागरिकों में अजीब ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
सभी मिलकर देश की सफलता पर जश्न मना रहे है।  इस अवसर पर नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, एमआईसी सदस्य विक्की बावरे, सोमनाथ काले, अनिल वर्मा , आशीष चटकले , दीना पवार, रियाज मार्शल आयुक्त नीलेश दुबे सहीत बड़ी संख्या में नगर निगम परिवार के सदस्य उपस्थित थे
84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!