खंडवा- पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा ,खंडवा में विराजित चैतन्य चमत्कारी, मनोहारी अतिशयकारी मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान के पावन मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रावण शुक्ल सप्तमी को पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। समाज के सुनील जैन व प्रेमांशु जैन ने बताया कि पार्श्वनाथ प्रभु की शांति धारा एवं निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी श्रीमती सुशीला अनिल कुमार, तरुण कुमार ,नीलू जी लुहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ एवं जलवट में विराजमान चिंतामणि पार्श्वनाथ प्रभु की शांति धारा का अवसर श्रावक श्रेष्ठी श्रीमती विनोद बाई, श्रीमती शानू योगेन्द्र कुमार जैन, अर्चित कुमार जी जैन सराफ, परिवार को प्राप्त हुआ ! शांतिधारा का वाचन श्रीमती दीप्ति जैन द्वारा किया गया । आप दोनों परिवारों केे पुण्य की पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट खंडवा, व सकल दिगंबर जैन समाज खंडवा बहुत-बहुत अनुमोदना करता है, व प्रभु से कामना करता है, कि आपके जीवन में सुख शांति ,समृद्धि व निरोगता बनी रहे

*इस अवसर पर समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र भट्टयाण, विपिन जैन,देवेंद्र सराफ,पंकज एडीएम राजेश जैन सन्तोष छाबड़ा, देवेंद्र जैन जैन दुग्वाड़ा, सुनील जैन,जवाहरलाल जैन,प्रवीण गदिया, आनन्द जैन,मनीष जैन,प्रशांत जैन,विनय चौधरी,राकेश गंगवाल, अरविंद जैन,प्रवीण बैनाड़ा, अनिल छाबड़ा,कीर्ति पहाड़िया,सन्दीप छाबड़ा,श्रीमती रेखा छाबड़ा,चिंतामण जैन,श्रीमती संयोगिता जैन,श्रीमती सुषमा जैन,अजित काला, प्रफुल्ल रामनगर,श्रीमती सुशीला लुहाड़िया, विजया पहाड़िया,राजकुमारी चौधरी,दीप्ति जैन,हेमानी जैन,प्रतिभा जैन,चिंता बोहरा,रोशनी जैन आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 600

