देवास- स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविर का नि: शुल्क आयोजन मुच्छाल इंजीनियरिंग वक्र्स में संस्था एडवंास इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा किया गया। शिविर में डॉक्टर द्वारा कम्पनी के समस्त मजदुर व स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य परिक्षण कर स्क्रीनिंग व हेपेटाइटीस बी की नि:शुल्क जाँच की। श्रमिकों को बताया कि एचआईवी/एडस कैसे व कब फैलता है, इससे किस प्रकार बचा जा सकता है।
टीबी के बारे में भी जागरूक करते हुए इसके लक्षणो के बारे में बताया व इससे कैसे बचा जा सकता है आदि जानकारी दी। हेपेटाइटिस बी के बारे में सभी को जागरूक किया। कम्पनी ऑनर मनोहर मुच्छाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर कम्पनियों में होते रहना चाहिए, जिससे समाज व लोगों में जनजागरूकता फैले। कार्यक्रम में संस्था के मुकेश राठौर, आशीष सोनी, सुफियान माजिद, फिरोज, इम्तियाज आदि उपस्थ्ति थे। आभार परियोजना प्रबंधक सैय्यद तस्कीन अली ने माना।
Views Today: 2
Total Views: 102

