विधायक डॉ. शर्मा ने टैगोर मॉडल स्कूल मैं छात्र संघ शपथ दिलाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम-  टैगोर मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल नारायण नगर में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा ने बच्चो को शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य होते है। टैगोर मॉडल स्कूल सालों से अपनी सैवाएं नर्मदापुरम को दे रहा है। इस स्कूल से होनहार विद्यार्थीयों ने पढ़ाई कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े मुकाम हासिल किए है।

डॉक्टर शर्मा ने छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अहमद गनी, उपाध्यक्ष आशिया खान, सचिव विनय पाल, अनुशासन सचिव सुमित सराठे,विज्ञान सचिव खदीजा, सांस्कृतिक सचिव अवनी दवगर, पुस्तकालय सचिव हुमैरा, छात्र प्रतिनिधि निखिल कुमार राय , हाउस कैटन, क्लास कैप्टन को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, दिनेश तिवारी, अमीन राइन का स्वागत संस्था प्राचार्य नसीम गनी, असरार गनी, शंकर लाल सैनी, पूर्णिमा चौकसे एवं विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र दुबे ने किया। आभार डॉक्टर असरार गनी के द्वारा व्यक्त किया गया।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!