Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रबंधक की प्रताड़ना से परेशान होकर किसान पहुंचे कलेक्टर के पास

2 min read
Text Size:

देवास-  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पीपलरावां के प्रबंधक के दुर्व्यवहार से परेशान व प्रताड़ित होकर ग्राम लकुमड़ी, घिचलाय एवं निपानिया के कई पीड़ित किसान जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष पहुंचे और आवेदन सौंप कार्यवाही की मांग की। किसानों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि पीपलरावां में स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक छतरसिंह मोठिया द्वारा आए दिन क्षेत्रीय किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। किसान जब अपनी समस्या व जानकारी लेने के लिए जाते है तो किसानों को सही जानकारी नही दी जाती। केन्द्रीय बैंक में पीपलरावां सहित आसपास के गांवों के करीब 6 हजार से अधिक किसानों के खाते है। जिन खातेदार किसानों की मौत हो चुकी है

उनके परिवार के लोग जब खाता संबंधी जानकारी लेने जाते है तो प्रबंधक मोठिया द्वारा जानकारी नही दी जाती। किसानों को धमकाते हुए कहते है कि तुम लोगों को जहां शिकायत करना है कर दो या फिर अपना खाता इस बैंक से बंद करवा लो। मेरा व्यवहार तो नही सुधरेगा। मुझसे इतनी ही परेशानी है तो मेरा अन्यत्र जगह स्थानांतरण करा दो। बैंक प्रबंधक के व्यवहार के कारण किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी समय पर नही मिल पाती। पीड़ित किसानों ने मांग की है कि बैंक प्रबंधक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर नौकरी से बर्खास्त किया जाए, जिससे बैंक की लचीली व्यवस्था में सुधार हो सके। शिकायत के दौरान बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply