Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

अखंड भारत स्मृति दिवस आयोजन के साथ छात्र संघ तरुण भारती का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

2 min read

देवास-  सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई मुखर्जी नगर में नवगठित छात्र संघ तरुण भारती का शपथ ग्रहण समारोह जिला प्रचारक राहुल भौमिक एवं भारतीय सेना में सेवारत कराते के अच्छे खिलाड़ी मुरलीधर चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रगान पश्चात माँ सरस्वती जी एवं भारत माता का पूजन अतिथियों ने किया। तत्पश्चात वन्दना, परिचय व स्वागत पश्चात प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान एवं पहली बार में बार में ही नीट में 02, आईआईटी 01 में चयनित भैया/बहिनों को व पालकों का मंच से शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कराते के ओपन नेशनल गेम में प्रथम स्थान के सर्टिफिकेट एवं मेडल प्राप्त करने वाले विद्यालय के 04 भैया/बहिनों का सम्मान किया गया।

साथ ही अखंड भारत स्मृति दिवस का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।  राहुल ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि  पूर्व हमारा देश अखंड रूप मे था। हमें खंडित आजादी प्राप्त हुई है। हमारी मान्यता है कि हमारा देश एक बार पुन: अपने वास्तविक स्वरूप अखंड भारत के रूप मे हम सभी को प्राप्त होगा और विश्व गुरु के रूप मे समस्त विश्व का मार्गदर्शन  करेगा। इस दिन को हमें भूलना नहीं है। अंत मे भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव गुरुचरण वर्मा व प्राचार्य राजेश त्रिवेदी उपस्थित थे।

162 Views

Leave a Reply