Skip to content
Thursday, 26 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन

1 min read

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्रीरामचरितमानस के रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि “अपनी साहित्य साधना, अपने सांस्कृतिक-लोकजतन से समाज में स्वतंत्र चेतना की लौ को तुलसीदास जी ने प्रज्वलित रखा। सनातन संस्कृति के अद्वितीय लोकनायक के रूप में उनका ओजस्वी व्यक्तित्व हमें सदैव लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”

91 Views
91 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply