अनोखा तीर, देवास। ग्राम पंचायत नानाधारा खेड़ी विकासखंड सोनकच्छ जिला देवास में दूरसंचार सेवाओं पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएजी मेंबर्स आर चंद्रा, डीडी बनर्जी, अविनाश श्रीवास्तव, उपसरपंच रामचरण गुर्जर, शासकीय माध्यमिक शाला के अध्यापक हेमंत बंड एवं ग्राम के गणमान्य कन्हैयालाल, दूरसंचार सेवाप्रदाता एयरटेल प्रतिनिधि लकी खिलवानी, संस्था से दिनेश दंडोतिया, हरिशंकर धूरिया मुख्य रूप से शामिल हुए। सीएजी मेंबर्स ने उपभोक्ताओं को ट्राई द्वारा समय समय पर दूरसंचार एवं दूरदर्शन सेवाओं के बारे में ग्राहकों के हित के लिए निर्देश जारी किए जाते है, जिससे उनको अच्छी एवं पारदर्शी सेवा सेवाप्रदाता द्वारा उपलब्ध हो सके, उसके बारे में लोगो को जागरूक किया। इसमें मुख्य रूप से 30 दिन के वाउचर, टेलीमार्केटिंग के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में जो साइबर क्राइम हो रहे हैं, उससे बचाव के तरीकों के बारे में प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायत क्षेत्र के कृषक भाईयों, महिलाओं, युवाओ एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

