आज से प्रदेश के पटवारी 3 दिन अवकाश पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। अपनी 25 साल पुरानी मांगों को लेकर पटवारी संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर चुके प्रदेश के पटवारी 23 अगस्त से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। पटवारी संघ के प्रदेश संवाद समिति अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि 18 अगस्त को मध्य प्रदेश पटवारी संघ की सभी जिला शाखाओं द्वारा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पटवारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया था। इसका निराकरण न होने पर 23 अगस्त से प्रदेश के संपूर्ण पटवारी तीन दिवस के सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। शासन द्वारा कोई निर्णय न लिये जाने से आज पूरे प्रदेश की सभी तहसीलों में पटवारियों द्वारा तहसीलदारों को 3 दिवस के अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात प्रदेश के सभी 19 हजार पटवारी 3 दिवस के अवकाश पर रहेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!