विद्यार्थियों को आज मिलेगी स्कूटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में वर्ष २०२३ दौरान टॉपर रहे विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम २३ अगस्त को प्रात: १० बजे नगर के डॉक्टर बीआर अंबेडकर उत्कृृष्ट स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, विशेष अतिथि जिपं अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलौत, नपाध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टिमरनी विधायक संजय शाह करेंगे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!