Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

बाबा महांकाल की शाही सवारी निकली, नर्मदा व क्षिप्रा का जल घर-घर किया वितरण

1 min read

देवास-  जिले ग्राम चौबापीपलिया में बाबा महांकाल की शाही सवारी बड़े ही धूमधाम के साथ श्रावण मास के सांतवे  पर निकाली गई। संस्था आस्था द्वारा निकाली गई कलश एवं शोभायात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से आरती के साथ हुआ। यात्रा तेजाजी चौक, रामदेवरा होते हुए पूरे गांव में घूमी। कलश यात्रा का कई अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं सल्पाहार के साथ अभिनंदन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण करे शामिल हुई।

ढोल-ढमाके व डीजे की धून पर युवा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की विशेषता रही कि नर्मदा व क्षिप्रा संगम उज्जैनी से जल भरकर गांव में घर-घर जाकर वितरण किया गया। कलश यात्रा में ग्राम चौबापीपलिया के साथ आसपास के गांवो के भक्तों ने भी हिस्सा लिया। यात्रा का समापन पुन: प्रारंभिक स्थल पर आरती के साथ हुआ। अंत में फरियाली खिचड़ी की प्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया।

135 Views

Leave a Reply