Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

पिपलेश्वर महादेव की निकली शाही सवारी, अनेक स्थानों पर हुआ स्वागत

1 min read

देवास-  चहुओर सुख शांति व समृद्धि व विश्व कल्याण हेतु भूत भावन भगवान महादेव की शाही सवारी निकाली गई।  तिलक नगर स्थित भगवान  पिपलेश्वर महादेव मन्दिर से भोलेनाथ की शाही सवारी प्रारंभ हुई जो तिलक नगर, पाचूनकर कालोनी, अनिल  होम्स, रामनगर, रामनगर एक्सटेंशन होते हुए पुन: मन्दिर परिसर मे बाबा को विराजित किया। जहां महादेव की आरती व प्रसादी वितरण के साथ शाही सवारी का समापन हुआ। पूरे सवारी मार्ग पर बैंड मास्टर द्वारा शिवजी के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इसी बीच सवारी में महिला, पुरुष व बच्चो ने ढोल, नागाडो व झांज पर नृत्यत पर पुरे समय नृत्य करते हुए चल रहे थे। सवारी मे शामिल भक्तों का पुष्पवर्षा के साथ मिठाई, फल व कोल्ड्रिंक  भी वितरण कर जगह-जगह स्वागत किया गया। गौरतलब है कि  पिपलेश्वर महादेव समिति द्वारा इसी वर्ष बाबा की स्थापना की गई है। समिति द्वारा स्थापना पश्चात प्रथम सावन में शाही सवारी का आयोजन किया गया।

87 Views

Leave a Reply