पीसीजी कॉलेज में आपदा प्रबंधन वर्कशॉप का आयोजन

खंडवा- शासन के निर्देशानुसार  इक्कीस अगस्त को  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में जिले के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की आपदा प्रबंधन में क्षमता वृध्दि हेतु एक वर्कशॉप सेमिनार का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप होमगार्ड विभाग प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर  रविन्द्र महिवाल जी एवम उनकी टीम द्वारा क्रियान्वित हुआ।

इस वर्कशॉप में टीम के द्वारा कई आकस्मिक प्राकृतिक एवम अप्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ , खेतो में लगी आग, साँप का काटना, गैस टँकी में आग लगने पर कैसे इन समस्याओं से बचा जाये एवम सीपीआर जैसी टेक्निक को डेमो के द्वारा समझाया। कार्यक्रम के आरंभ में  रविन्द्र महिवाल जी एवम उनकी टीम का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रीता सरमण्डल मेडम, प्राध्यापिका श्रीमती निशा जैन मेडम एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक सुश्री नेहा राजावत रही। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा द्वारा किया गया।आभार पवन पाटीदार द्वारा माना गया।

119 Views

Leave a Reply