Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

महावीर देवस्थान के मामले में शंकराचार्य से मिला धर्मध्वजा दल

2 min read
Text Size:

बैतूल-  महावीर देवस्थान मां तुलजा भवानी शंकर मंदिर हिवरा के विषयों को लेकर बैतूल जिले से एक धर्मध्वजा दल  श्री 1008 जगतगुरु शंकरचार्यश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने उनके परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर  पहुंचा। धर्मध्वजा दल ने  महावीर महावीर देवस्थान हिवरा से सम्बंधित समस्त दस्तावेज महाराजश्री को सौपकर माँ भवानीशंकर मंदिर के विषय में विस्तृत चर्चा की। दल में शामिल गोलू उघड़े ने उन्हें मंदिर जीर्णोद्धार के दौरान मिला दुर्लभ श्रीयंत्र दिया, जिसे देखकर शंकराचार्य ने कहा कि यह लगभग 500 वर्ष पुराना है वहीं अमूल्य अष्टधातु से निर्मित है और बहुमूल्य भी है। उन्होंने दल के सदस्यों को श्रीयंत्र पर दृष्टिगोचर हो रहें माँ के श्री चरणों के साथ ही विभिन्न प्रतीक चिन्हों के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस दौरान दल में शामिल नवल वर्मा ने शंकराचार्य को दस्तावेज सौंपते हुए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज काल से लेकर वर्तमान समय तक शासकीय दस्तावेजों में मंदिर का उल्लेख मिलता है। जो कि भारत सरकार के 1919-20 के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार स्वयंभू न्यास की श्रेणी में है। वहीं मंदिर से संबंधित समस्त दस्तावेज का अवलोकन करके महाराज श्री ने दल से कहा कि वे इसे संज्ञान में लेकर यथोचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने लगभग 25 मिनट तक दल में शामिल सदस्यों की बाते सुनी और कहा कि समय आने पर उचित निर्णय लेंगे।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply