जिले की चारों विधानसभाओं में बिहार से आए प्रवासी विधायकों ने शुरू किए संगठनात्मक प्रवास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम-  भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभा सिवनी मालवा में विधायक नवल किशोर यादव, सोहागपुर में जिदेव कुमार, पिपरिया में विधायक  निवेदिता सिंह और नर्मदापुरम विधानसभा में विधायक विनोद कुमार झा ने जिले में पहुंचकर संगठनात्मक प्रवास प्रारंभ कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने प्रवास की व्यापक रचना की है। प्रथम दिवस विधानसभाओं के प्रवासी विधायकों ने विधानसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि सात दिवसीय प्रवासी विधायक अभियान के प्रथम दिवस में नर्मदापुरम विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में प्रवासी विधायक विनोद कुमार झा ने ली। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में चल रही संगठन की गतिविधियों के बारे में जाना।

बैठक में कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी राजेश तिवारी एवं सह प्रभारी कल्पेश अग्रवाल, हंस राय, मनोहर बडानी, पीयूष शर्मा, कुशल पटेल, विवेक गौर, दिनेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, लोकेश तिवारी, उमेश पटेल, ज्योति चौरे, प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, जयकिशोर चौधरी, राजू बकोरिया, अर्चना पुरोहित, गजेन्द्र चौहान, राहुल पटवा, राहुल ठाकुर, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, पंकज चौरे, भूपेन्द्र चौकसे, भगवती चौरे, महेन्द्र यादव, सत्यनारायण तिवारी, निर्मलसिंह राजपूत, सागर शिवहरे, रोहित गौर, राहुल सिंह सोलंकी, जोगिन्दर सिंह, मयंक मेहतो, पूनम मेषकर, गोलू तिवारी, प्रशांत पालीवाल, वंदना चुटीले, गोकुल पटेल, जितेन्द्र महिरे, मोहित मैना, राहुल चौरे, विनोद बारस्कर, गोविंद मेहतो, बद्री केवट, दुर्गेश मिश्रा, राजेश रैकवार, अनिल अहिरवार प्रदीप यादव सहित नर्मदापुरम विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के उपरांत सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से चर्चा, विधानसभा टोली के साथ दोपहर का भोज और सायंकाल विचार परिवार जनों के साथ बातचीत एवं संपर्क किया।

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!