Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

श्री गणेश गौशाला में होगी भागवत कथा

1 min read

खंडवा-  गौ माता के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गोपेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा श्री गणेश गौशाला परिसर में किया गया है। पंडित चंद्रशेखर शर्मा के मुखारविंद से श्रोता गण भागवत कथा का रसपान 23 से 27 अगस्त तक दोपहर 1.30 से 5.00 तक करेंगे। इस निमित्त एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित होकर  आयोजित होने वाली कलश यात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प लिया तथा गौ माता की सेवा का आग्रह एवं कथा का आमंत्रण सबसे करने की बात कही।

बैठक में संरक्षक रामचंद्र मौर्य, संयोजक आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, मंगलेश शर्मा, संजय दुबे, मनीष अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, अखिलेश परदेशी, ज्योति वालंजकर, शिवप्यारी मोर्य, संगीता सोनी, ममता वर्मा, आरती चौहान, अनीता वर्मा, नंदा पुरी, राजकुमारी पंवार, पुष्पा सैनी, चंदा कपूर, जानकी मुरझान, शारदा दुधे, केसरबाई, दमयंती परिहार, देवकी सैनी, गायत्रीबाई तथा संगीतादेवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

125 Views

Leave a Reply