वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – निमाड़ सहोदय ग्रुप खरगोन के तत्वावधान में शनिवार को अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन सनावद की निजी स्कूल द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 17 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हिस्सा लिया। वाद विवाद का विषय ‘‘वर्चुअल लर्निंग इज बेटर दैन ट्रेडिशनल लर्निंग’’रखा गया था। यह प्रतियोगिता बहुत टीफिकल थी। जहा बच्चो ने अपनी योग्यता का परिचय दिया। जिसमे पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बड़वाह में कक्षा आठवीं की अध्यनरत छात्रा सारा करौले ने अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमे उसने उम्दा प्रदर्शन से विपक्ष में बोलते हुए प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया। सारा करोले ने अपने शिक्षक राजेश सरग के मार्गदर्शन में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के संचालक द्वय प्रवीण पारख, श्रीमती किरण पारख, प्राचार्य पुरुषोत्तम राव येले, उप प्राचार्य योगेंद्र सिंह मंडलोई, उप प्राचार्य दीपक सक्सेना, पीआरओ क्षितिज दुबे, स्कूल के मीडिया प्रभारी श्रीमती अनुपमा जोशी, श्रीमती वैशाली दुबे एवं समस्त पात्र गुरुकुल परिवार ने बधाई दी। वही भविष्य में इसी तरह सफलता प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं बड़वाह शहर को गौरान्वित करने की बात कही।

Views Today: 2

Total Views: 62

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!