Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान संघ का दो दिवसीय प्रदर्शन आज से

1 min read

 

अनोखा तीर हरदा। पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान संघ मध्यप्रदेश द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन राजधानी भोपाल में होगा। मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज में 400 रुपए प्रति लेक्चर पर कार्यरत पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि व्याख्याताओं के संगठन पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान संघ मध्यप्रदेश द्वारा राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में एक आयोजन किया जा रहा है। यह 21 अगस्त को प्रात: 10 बजे शुरू होगा तथा 22 अगस्त को भी जारी रहेगा। इसमें संघ द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन, पत्रकार वार्ता, तिरंगा यात्रा और राखी भेंट जैसे अनेक आयोजन होंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया, प्रदेश महासचिव देवीदीन अहिरवार तथा प्रदेश सचिव दिनेश कुमार ने सभी पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों से इसमें शिरकत कर सफल बनाने का आव्हान किया है।

106 Views
106 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply