भीलट गादियों से निकलेगी छड़ियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-  शहरभर में नागपंचमी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सुबह होते ही शहर के रामेश्वर कुंज स्थित भीलट देव मंदिर में नागदेवता के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दर्शन व पूजन का यह दौर सुबह से देर रात तक चलता रहेगा। मंदिरों में दर्शन व पूजन के साथ श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पर्व पर दाल बाटी बनाने का खासा महत्व होने से हर घर में इसका भोग लगाया जाएगा। वहीं आनंद नगर पं. दीनदयालपुरम स्थित नागलवाड़ी देव जी के मंदिर में भी नागपंचमीं पर आस्था का मेला लगेगा।

जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नागलवाड़ी देव की पूजा अर्चना करेंगे। मंदिरों में नाग देवता के पूजन के लिए शहर की प्रमुख गादियां जिनमें नाई आवार, ब्राह्मïणपुरी नाग मंदिर, रामेश्वर, पानी दफ्तर की गली में स्थित नाग मंदिर आदि स्थानों से छड़ियां रामेश्वर स्थित नाग मंदिर पहुंचेगी। जहां पर छड़ी प्रमुख द्वारा स्नान कर नागदेवता का पूजन किया जाएगा। वहीं दोपहर में महाआरती का आयोजन भी मंदिरों में किया जाएगा।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार के मंदिर में स्थित नाग देवता की बाम्बी वर्ष में एक बार नागपंंचमी पर पूजन अभिषेक के लिए खोली जाती है। माध्यान्ह भोग के समय पट खोलने पर ट्रस्टीगण व नगरवासियों द्वारा पूजन किया जाता है। नगर में स्थित नाग मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी।

193 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!