Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

हम वेदव्यास को याद रखने वाले बने

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हिंदी भवन भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। समृद्ध मंच सुशोभित हुआ अध्यक्ष सुरेंद्र विहारी गोस्वामी, मुख्य अतिथि रायपुर से पधारे गिरीश पंकज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामायण केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव की उपस्थिति से। प्रथम सम्मान समारोह के अंतर्गत साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया। जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के सचिव राजेंद्र मोहन शर्मा को उनकी कृति विदुर के लिए मुंशी प्रेमचंद शिखर सम्मान दिया गया जो राजेश श्रीवास्तव के अनुसार विदुर चरित्र को समझने की दिशा में एक नवाचार है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हम वेदव्यास को याद रखने वाले बने। लोकहित हेतु रचा गया साहित्य सदियों जीवित रहता है। डॉक्टर संजीव कुमार को उनके खण्ड काव्य कोणार्क एक प्रेम मंदिर हेतु जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान तथा दिल्ली से पधारे दिल्ली पुस्तक न्यास के सचिव डॉक्टर ललित लालित्य को हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सत्र का संचालन आकाशवाणी भोपाल की उद्घोषक शशि बंसल ने किया। द्वितीय सत्र आनंद दायी कविताओं की प्रस्तुति से सराबोर रहा। जिसका बांधकर रखने वाला संचालन भोपाल के जाने माने साहित्यकार मुजफ्फर इकबाल सिद्धिकी जी ने किया। विस्तृत कार्यक्रम होने के बाद भी 14 कवियों को श्रोताओं ने खूब सुना।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply